Sad Shayari Wallpaper In Hindi Font – Broken Heart Shayari Picture – Toote Dil Ki Shayari – Heart Touching Poetry:
Hindi Shayari Dil Se © 2015
love quotes in hindi
ज़िन्दगी की रगों में
सांस बन दौड़ने की
कल्पना करता हूँ ।
मैं हर सवेरे
अपने यार का दीदार
करने की चाह रखता हूँ ।
तेरे प्यार में ऐ सनम
ख्यालातों संग
ज़िन्दगी बसर
कर रहे हैं ,
फिक्र कौन करे ज़माने की
तसल्ली को तुम्हारी
अपना ख्याल भी
रखा करता हूँ ।
सफ़र ये आसान नहीं
जब हमदम साथ नहीं
कहीं बादल हैं
पर बरसात नहीं
कहीं उसके थमने के
आसार नहीं
हर ओर से जो
हो चुके थे निराश
आज उनको है अपनी
मंजिल की तलाश
जब लगती है प्यास
सबको होती है एक बूँद
से भी बड़ी सी आस
दिला देती है एहसास
कौन है कितना ख़ास
Love Shayari in Hindi Font, Hindi Love Shayari, New Love Shayari 2017, Best Love Shayari for Whatsapp Facebook, Shayari on Love, Shayari for Love, Love Shayari for Girlfriend Boyfriend, GF BF, Husband Wife, Latest Love Shayri, Funny Love Shayari, Romantic Love Shayari, Love hindi shayri, Love Shayri, Love Shayri hindi.
आज वो फिर नज़र आयी
धुंधलाती सी तस्वीर में
रंगों की रंगत ने
जैसे करामात दिखलायी
आज कुछ नया सा एहसास है
उसके हाथों में फिर मेरा हाथ है
लकीरों को खिंचने की चाहत लिए
वो खिलखिलायी
और वो हमारे करीब आयी
नदियों की धारा को लिए
वो बहती ही जा रही थी
धीरे धीरे आँखों में उसकी
शर्म सी छा रही थी
शायद
शायद वो
कुछ कहना चाह रही थी
आज वो हमें फिर से अपना
banana chah rahi thi
मेरी आह निकल रही
कशिश तेरी आँखों की
मेरे दिल में
यूँ जगह कर रही
दबी जबान से जैसे
मेरी आह निकल रही
मुस्कान तुम्हारी
होठों पर कुछ यूँ बिखर रही
बड़ी मुश्किल में हैं
हमारी जान
देखो अब कहीं जाके
हमारी सांसें संभल रही
दिल की दरख्वास्त
इस रूह का एक ही मकसद
इश्क में जियें
Ishq में खिलें
इश्क में उडें
IIshq में डाले
एक दूजे की बाहों में
बाहों के हार
नज़रों में तेरी करें
अपनी मंजिलों की तलाश
और बह चले
उन हवाओं की सनसनाती रुत में
जहां हो तो सिर्फ तेरे प्यार की प्यास
कुछ ऐसी ही है
इस छोटे से दिल की दरख्वास्त
रंग वही पुराने थे
बस मिल बैठ कर सजाने थे
कुछ दूर साथ चले
ये वो अनजाने थे
राग अपने अपने
दोनों ही को सुनाने थे
एक साज़ में बंध चुके थे
अपनी ही दुनिया में
वो रंग चुके थे
हलके से एक दिन आंधी
अहम् की उन दोनों के बीच गहरायी
और दूरियां उन दोनों ने बढाई
क्या उन्हें एक दूजे की याद ना आई
ये कैसी बेरहम आग
उन्होंने अपने आँगन लगायी
Love quotes in hindi
है अजीब ये कहानी
एक दीवाना एक दीवानी
और एक सयानी
दीवाना डूबा रहता था
सयानी के प्यार मेंवानी बेबस थी
दीवाने के इंतज़ार में
सयानी को यह बात रास न आयी
और दीवाने के दिल में
यह बात उसने बैठायी
शादी की कसमो को
उन अनकहे वादों को
निभाना
गुजरी बातो को
अपनी चाहतो को
वक़्त के साथ साथ
भूल जाना
है हमसफ़र वही जो संग
चल रहा है
मैं कुछ भी नहीं
देख तेरी खातिर
दीवानी का दिल मचल रहा है
यह सुन दीवाना भी अब
पल पल बदल रहा है
वो नादान दीवानी हो रही
जिसकी कहानी
आज आम हो रही
कह रहे हैं आशिक भी
ज़रा याद रखना यह तारीख भी
ए मासूम अनजानी
तुम हो रही हो सयानी
भूल के भी उन गलियों में न जाना
मासूम कलि यूँही किसी की
बातों में ना आना
जब भी दिल अपना लगाना
सोच समझ के फैसला अपना सुनाना
Love shayari
अर्जी को मेरी
मर्जी की तेरी
मोहब्बत को मेरी
इज़ाज़त की तेरी
सलामती को मेरी
हिफाज़त की तेरी
जरूरतों को मेरी
मुद्दतो से तेरी
ज़िन्दगी को मेरी
एक अदद
मुस्कान की तेरी
ख्वाहिसों को मेरी
काबिलियत की तेरी
बस इतना सा जानो
तुम राहत हो मेरी
हम खो बैठे है खुद ही को
हर आहात पे तेरी
Love shayari
इंतज़ार की इंतज़ार
करते करते इन्तेहाँ हो गयी
बाज़ार में खरीददारी
करते करते शाम हो गयी
घंटो राह में आँखें बिछाये थे बैठे
सोच रहे थे
आजकल चुप चुप क्यूँ हैं रहते
भला हमसे अपने दिल की बात
क्यूँ नहीं हैं कहते
वक़्त अब गुजरता नहीं
तू संग है पर
पहले सी मस्तियाँ क्यूँ नहीं
आँखे शरारती अब क्यूँ नहीं
मुझसे शिकायते भला क्यूँ नहीं
ऐसी दूरी सह न पाएंगे
मजाक में भी हम तुमसे
रूठ नहीं पाएंगे
जिन गलियों से गुजरने की
ख्वाहिश लिए चले जा रहे थे
जिस दुपट्टे के सरकने से
हम मचले जा रहे थे
आज उन्ही गलियों में
उसी दुपट्टे के संग
उड़ने की चाहत
मेरे दिल में यूँ घर कर गयी
इश्क की इन गलियों में जब
तू मेरी आँखें नम कर गयी
कल रात तुम चुपके से
हमें दुआ सलाम कर गयी
काजल से सजी आँखों में
नज़रें तुम्हारी
कुछ ऐसी सज रही हैं
की कह रहे हैं कुछ
और आप हैं की कुछ
और ही समझ रही हैं
बंधन में बंधे हैं
जहा नियम बड़े कड़े हैं
तेरे इंतज़ार में ना जाने
कब से यही खड़े हैं
मंजिल मिल चुकी थी
जाने अनजाने
किसी से गुफ्तगू कर ली
फिर बातों बातों में
दोस्ती कर ली
प्यार के रंग में डूबे जा रहे थे
कसमे -वादे निभाना चाह रहे थे
दोनों अपनी ही बस्ती में खुश थे
भीड़ में थे पर वो गुम थे
हर पल में उनके एक अजब सी
मस्ती घुल चुकी थी
शायद दोनों को अपनी अपनी
मंजिल मिल चुकी थी
सपनो में अपनों को
अपनों को अपनों की
सपनो को सपनो की
अपनों के सपनो को
सपनो में अपनों की
इतनी सी ख्वाहिश को
पूरा करने को
अपनों की इजाज़त की
रब की इबादत की
बस एक चाहत की
और एक कदम बढाने की
जरुरत महसूस जो करो
तो सपनो में अपनों को
शामिल किया करो
महसूस हमने किया
सामने तुम्हारा हैं बैठे
कुछ दिल में है
पर यूँ ही कैसे कहते
तुम बेसब्री से इंतज़ार में डूबी हो
तुम हर पल मेरी बातों में गूंजी हो
जानकर हैरान हो रही
झूठ मूठ आँख मूँद सो रही
अपने ख्यालो में
कुछ अनसुलझे सवालों में
जबसे हमें शामिल है किया
नजदीकियाँ होती हैं क्या
महसूस हमने किया
शरारती हो अंदाज़-ए -बयान
और पूछे वो रहते हो कहाँ
बेझिझक पर्दा शर्म का उठाओ
और कहदो ज़रा सूरत तो दिखलाओ
आइना हमारी आँखें बन जाएँगी
जब भी तुम बन संवर
झूठ झूठ इतराओगी
जब बिछदेंगे हम तुम
कल कब मिलोगी
यह जरुर बतलाओगी
बेहिसाब बारिश के मौसम में
इन्द्रधनुष सी खिलखिलाओगी
क्या मुझसे ये वादे निभाओगी
रहती हो हमारी धडकनों में
कल तुम सब को बतलाओगी
इज़ाज़त आपकी चाहते हैं
हुज़ूर कहिए
यूँ चुप तो न रहिए
हमारी तारीफों को ज़रा सी
तवज्जो तो दीजिये
बस इतना सा रहम इस
दीवाने पे कीजिये
इज़ाज़त आपकी चाहते हैं
कुछ लिखने से पहले
बस आपको मुस्कुराते
देखना चाहते हैं
घर से निकलने से पहले
परिंदे आकाश में फिरते
कुछ इस धरती की
पनाह में बसते
सपने रातों के उजाले में हैं निकलते
अपनी इक अलग सी
दुनिया को वो हैं रचते
यहाँ हर किसी ने
अपने एक जहां बसा रखा है
और हमने तेरी खातिर
अपने सपनो को भी सुला रखा है
कुछ ऐसी हमारी रानी है
वो बेहतरीन
एक ऐसी हसीन
जिसकी बातों में शामिल
बस हम है
वो कहती है
कुछ कहो ना
यूँ चुप चुप रहो ना
जुबान पे तुम्हारी
नाम हमारा आता नहीं
दिल को तुम्हारे
हमारे सिवा कोई भाता नहीं
करो ना करो यकीन
कुछ ऐसी हमारी रानी है
है छोटी पर दिलचस्प
हमारी प्रेम कहानी है
मोहब्बत में हूँ
बस करो की
इतना प्यार
मैं कैसे संभालू
एक पल को सोचू
एक पल तुमको निहारूं
और कुछ इसी तरह
दिन रात मैं गुजारूं
तेरे ख्वाबों को पूरा करने की
आस्मां में पतंग सा उड़ने की
कोशिश क्यूँ ना करूं
जब हर पल है रंगीन
तो जज्बातों में क्यूँ ना बहूँ
मोहब्बत में हूँ
भला औरों से क्यूँ ना कहूं
चोरी चोरी
कोरी कोरी
बातें तेरी थोड़ी थोड़ी
चलती हो तुम होले होले
मिश्री सी मिठास घोले
हसीन मेरा हर पल हो आया
कुछ कम सा था
जो मैंने तुममे पाया
हमें पता है वादे
तुम्हारे हैं सच्चे नहीं हैं झूठे
कभी कभी तुम यूँही
रहते हो रूठे रूठे
प्यार करना कोई तुमसे सीखे
मोहब्बत निभाना कोई तुमसे सीखे
love quotes in hindi
तेरी इबादत मिली
रोशनी को मेरी
वो मोहब्बत मिली
रहता हूँ इस जहां में
और तेरी इबादत मिली
रंगों में नहाई अब
हर सुबह नज़र आती है
तेरी खुशबू मेरी ज़िन्दगी
को कुछ इस तरह महकाती है
की तेरी इक झलक हमें
जन्मों का सुकून दे जाती है
बहक जाता हूँ
जब तुम को सामने पाता हूँ
एक पल भी अब
तेरे बिन रह नहीं पाता हूँ
कहती हो एहसान
मेरी चाहत से अनजान
लगती हो नादान
ज़रा सुनो
यह प्यार भरा फरमान
अब कुछ भी हो जाए
चाहे हम कितना भी सतायें
या हम तुमसे रूठ जाये
तुम झुकना नहीं
कहने से चूकना भी नहीं
गुनाह को मेरे मैं कुबूल करूँगा
फिर कभी दोबारा
ना मैं तुमसे लडूंगा
सिर्फ इश्क करूँगा
इश्क करूँगा…….
पर इस बात से इत्तेफाक रखना
मेरा मकसद था
बस इक तुम्हारा ख्याल रखना
मैं इस तरफ
तुम उस तरफ
और कुछ ही पल पहले
हमने देखे
वो रंग तुम्हारे रुपहले
जी चाह रहा था
रंग में तुम्हारे रंग जाने को
एक मन था संग तुम्हारे
बादलो से घिर जाने को
कुछ रहा नहीं अब कह जाने को
वक़्त हो गया था
दूर तुमसे जाने का
तुम सामने ही थी और
ढूंढ रहा था मैं वजह
दिल को तुम्हारे बहलाने का
मन नहीं था
तुम्हे अलविदा कहने का
उस दर्द को फिर से सहने का
माना हम तुम साथ नहीं
ऐसे जीना आसान नहीं
सच कहें
तुम हमारी अर्धांगिनी हो
हमारा कोई ख्वाब नहीं
आसमान की चादर
रौनक लौट आयी
भीनी भीनी खूशबू हवा में समाई
मैं अभिभूत हूँ
देख तुम्हारे विचारों की गहराई
देखो ज़रा
आसमान की चादर भी कैसी जगमगायी
मन में मेरे है कशमकश
तुम तुम ही हो या हो मेरा ही अक्स
ढूंढना चाहे कोई तो भी ना ढूंढ सकेगा
तुम जैसा ओर कोई शख्स
मैं सरहद भी लांघ गया था
तुझसे मिलने की खातिर
एक रोज़
मैं सरहद भी लांघ गया था
और कहती हो मैं तुमसे
दूर क्यूँ गया था
हँसते हँसते
तुम जिक्र जुदाई का कर रही थी
तुम्हे क्या पता
यहाँ मेरी जान जल रही थी
मैं कहता नहीं
हाँ सहता भी नहीं
हर जशन में शामिल
तुम्हे करना चाहते हैं
शायद यही थी वजह
की हम तुमसे मिलना चाहते हैं
दिल तो तुम्हारा
संभाले नहीं संभल रहा था
मैं कुछ भी कहूं
तुम्हे खूब जच रहा था
हर पल के संग
तेरी मेरी नजदीकियां
बढती ही जा रही थी
धीरे धीरे ही सही
जिंदगी पटरी पे आ रही थी
कुछ तो ज़िन्दगी भर साथ रहके भी
एक दूजे को समझ नहीं हैं पाते
और तुम हो की एक पल को भी
हमारे बिना रह नहीं पाते
love quotes in hindi
मेरी हमदम मेरी दोस्त
मेरी ज़िन्दगी की होस्ट
तुम्हारा मुस्कुराना
पलकों का लहराना
बालों का बिखरना
एक कला है
हमें पता है तुम्हारे अन्दर
एक कलाकार बसा है
इस जीवन में तेरा साथ मिला
बड़ी खूब मेरे रब की रजा है
जिस मोहब्बत के साये में
आज जी रहा हूँ
खुशनसीब हूँ
हर पल पानी सा बह रहा हूँ
खुद को जान रहा हूँ
इस जहां में आने की वजह
तलाशा करता था
जाने किस तरह खुद को
संभाला करता था
तेरे आने से उम्मीद हो गयी
मेरी धड़कन भी तेरी मुरीद हो गयी
जरा सम्भल के
जिनको समझ नहीं थी
वो बोल रहे थे
खुली हवा में ज़हर घोल रहे थे
पोल खुली तो
नजर वो आये नहीं
और सीधे साधे कभी
किसी को भाए नहीं
नज़र जो खुल भी जाए
वक़्त के गुजर जाने के बाद
तो कोई कैसे हो आबाद
जरा सम्भल के
जाने कहाँ छुपा हो अगला दगाबाज़
कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं
वो आते हैं
टकराते हैं
फिर गुमसुम से हो जाते हैं
खुद को रोक नहीं हैं पाते
उसी को ढूंढते है आते जाते
पलटते रहते है किताब
देखते हैं जागती आँखों से ख्वाब
हो जाते हैं एक दूजे से मिलने को बेताब
कुछ हैं जो प्यार में
कह रहे एक दूजे को आदाब
हम मस्त कलंदर
एक नग
जो नथनी बना बैठा है
काजल से तुम्हारी ऐठा ऐठा है
कंगन भी कुछ कम नहीं
पहला दूजे से रूठा बैठा है
पायल भी तुम्हारी
याद में हमारी
गा रही क़वाली
मेरी मासूम कली
मिश्री की डली
रूठो न यूँ की सूना सूना सा
हो जाता है मंजर
ज़रा हंस भी दो की
हो जाये हम मस्त कलंदर
love quotes in hindi
महसूस कुछ यूँ किया है
पी रहा हूँ अमृत
जिसजिक्र हमने आज
पहली ही दफा किया है
अब जैसे हर पल को
खुल के जिया है
किस्सा कुछ ऐसा ही है हमारा
हिस्सा हो चुके हैं हम तुम्हारा
बड़ी खूबसूरत है हमारी जहाँआरा
love quotes in hindi
आदतें हमारी तुम पहचानती हो
तसवीरें बोल पड़ेंगी
तकदीरें जाग उठेंगी
बजने लगेंगी शेहनाईयां
लुट जाएँगी तनहाइयाँ
जब जब नज़रें तुम्हारी
हम से मुलाकातें करेंगी
आदतें हमारी तुम पहचानती हो
दूरियां हैं क्यूँ यह भी जानती हो
और क्या चाहे खुद से
जब तुम हमें अपना मानती हो
Love Shayari
जो इश्क में हैं होते
वो वक़्त को जाया
यूँही नही किया करते
जहां से हैं गुजरते
लोग उन जैसा होने हैं लगते
बादल भी हैं जब जब बरसते
मोहब्बत को भीगाने को हैं तरसते
और प्यार में डूबना तो है एक कला
जो डूबा वो अपने खुदा से जा मिला
ज़रा ढूंढो अपने प्यार को
और जो ढूढ़ चुके हो तो
ज़रा समझो अपने यार को
महसूस करो उसके दीदार को
रब करे प्यार तुम्हारा सदाबहार हो
क्या पता तुम ही में अगले
हीर राँझा का अवतार हो
खुदा करे खुशियाँ तुम्हारे
जीवन में बेशुमार हो
love quotes in hindi
अंदाज़ ए वफ़ा
कुछ ऐसा होगा
तेरा पल पल इन
आँखों में बयां होगा
रोम रोम मेरा
फिर से जवां होगा
ऐसा समा ओर कहाँ होगा
जब हम तुम होंगे संग
ढूंढ लेंगे हमें
इन्द्रधनुष के सातों रंग
बज उठेंगे ताल और मृदंग
जश्न में डूबेंगे
हम और हमारी हमदम
love quotes in hindi
जीने को बहाने हैं हज़ार
पर यकीन है
तुम संग आएगी बहार
कभी ना आने देंगे
एक दूजे के बीच में दीवार
रहेंगे हमेशा सपनो पे सवार
ना होने देंगे कभी ऐसे हालात
जहां हम दोनों के बीच बिगड़े बात
चुप ना रहेंगे
कुछ भी….. बस कहेंगे
हाँ हम लड़ेंगे
ऐसा जैसा कभी ना किया
फिर कहना प्यार का वो रंग
भी हमने क्या खूब जिया
उन पलो में भी हमने तेरे
प्यार ही को महसूस था किया
रखते हैं ऐसी ख्वाहिश
जाने अनजाने में
हमारे फसानो में
आप कुछ यूँ शामिल हुए
ज़िन्दगी में हमारी
वो निखर आया
भूला ना पाए
ऐसा प्यार पाया
परेशानियों में करते हैं
आप ही से गुजारिश
सपनो में हमारे रोज़ आया करो
रखते हैं ऐसी ख्वाहिश
मुझसे मेरा साया
मुद्दतो में किसी को
ऐसा प्यार नसीब है होता
वो है बदनसीब जो
उस पर से यकीन है खोता
कहते नहीं बनता
सपने जो था बुनता
हूबहू तुममे पाया
खुदा ने मिलाया
मुझसे मेरा साया
love quotes in hindi
कुछ सपने हमने भी देखे
kuch अपने भी हमने देखे
कुछ सपने थे अपने तो
kuch अपनों के भी थे सपने
कुछ के सपने टूट गए
जब उनके उनसे रूठ गए
रूठना मनाना
हर बात खुल कर कह जाना
कुछ ऐसा ही होता है
प्यार मे डूब जाना
कुछ ने अपनों के संग थे सपने सजोये
बिखर जाने पे वो भी रोये थे
कई कई रात नहीं सोये थे
कुछ वक़्त खुद ही के संग जो गुजारा
कहने लगे खुद ही से
प्यार में शक न करना दोबारा
आशिकों के अंजुमन में
हुस्न भी गजब है
और रुत भी
पानी की बूंदों सी
छलक रही थी तुम भी
टप टप बरस रही थी
बारिश सी
मन में जाग उठी
ख्वाहिश सी
क्यूँ ना बह चले इन पलो में
शामिल हुए अब हम भी
आशिकों के अंजुमन में
shayari to express love
बहक जाने दो आज
यूँही पिघल जाने दो
गरम साँसों में तुम्हारी
ख्वाहिश है मेरी
निकले दम
बांहों में तुम्हारी
चाहत तो इतनी भर थी
की लबों को तुम्हारे चूम लेते
इन अधरों के संग
खुशी में
दो पलों को झूम लेते
वक़्त हमदर्द बना
तेरे प्यार में हमने
क्या क्या ना सहा
————————-
मस्ती बेदर्दी हो चली
बातों बातों में
मोहब्बत की हवा बह चली
—————————-
मस्ती बेदर्दी हो चली
बातों बातों में
मोहब्बत की हवा बह चली
रहना चाहता हूँ
पलको में तुम्हारी
महसूस करना चाहता हूँ
खामोशियों को तुम्हारी
तुम्हारे दिल मे
जिस तरह लिखा मेरा नाम है
ठीक उसी तरह
हमें भी तुमसे प्यार है
सुकून इस तन्हा दिल को
तेरी यादों से ही आता है
कुछ इस तरह ये दीवाना
तुम्हे पागलों सा चाहता है
बाहर बालकनी में पड़ा अखबार
जाने कितनी कहानियां था
खुद में समेटे हुए
और यहां मन मे उठते
रहते हैं जाने कितने विचार
कुछ अच्छे , कुछ गमगीन
सपनों को सहेजे हुए
—————————————-
बाहर मौसम कोहरे से
गुलज़ार है पर इतनी ठंड में
हमे तो सिर्फ चाय की प्याली
का इंतज़ार है
क्योंकि तुम्हारे हाथों में
जादू आज भी बरकरार है
————————————
चाय की चुस्की के संग
कुछ गैर जरूरी खबरें भी
हलक से नीचे उतर जाएंगी
हमे तेरी याद
और कितना तड़पायेगी
मोहब्बत ही मोहब्बत है
फिज़ाओ में बिखरी हुयी
मेहबूब के कदमों में
मेरी ख्वाहिशें हैं
सिमटी हुई
की आएंगे वो कभी
मेरे गरीबखाने में
इसी ख्वाब में है
मेरी ज़िंदगी
जकड़ी हुई
——————————–
इश्क़ के फितूर से
खुद को जो अलग किया
मैं मैं ना रहा
जैसे जिस्म से
जान को जुदा किया
——————————–
महफ़िल रोशन
तेरे ही कदमों से होगी
ए हुस्न ए मल्लिका
हम कब से तेरी
याद में चराग़
जलाए बैठे हैं
———–———————
ए मेरे यार तुझे याद ना करें
हमसे ना होगी ऐसी ख़ता
ना कहना कि हमसे प्यार नहीं
वरना हम भूल बैठेंगे
अपना ही पता
——––———————-
तेरी यादों में
मेरा हर लम्हा गुजरता है
प्यार तेरा पाने को
इस दीवाने का दिल
कयामत में भी धड़कता है
—–—————————
बेज़ुबान हम हुए
इश्क़ में फना हम हुए
फिर भी
तेरे होठों पे मुस्कान थी
लगा जैसे मोहब्बत हमारी
खुदगर्ज़ी की पहचान थी
Best shayari in hindi
बात यह नहीं कि
कितनी खूबसूरत हो तुम
बात तो यह है कि
हमारे दिल मे बसी
उस खुदा की मूरत हो तुम
———————————–
तमन्ना तुम्हारी भी रही होगी
किसी ऐसे से दिल लगाएँगे की
दुनिया वाले देखते रह जाएंगे
शायद इसी खातिर
हम इस ज़मीन पर आए हैं कि
मोहब्बत में तुम्हारी
हम खुद ही को
बदनाम कर जाएंगे
——————————-
बस कर ए दिलरुबा
इतना भी ना रूठ की
हमारी सांसें ही रुक जाएं
बड़ी नाज़ुक डोर से बंधे हैं हम
डरते हैं कहीं एक
दूजे से आगे ना निकल जाए
———————————–
तेरे प्यार में डूबे हैं
इस कदर की
बीच भंवर में फंसे हैं
फिर भी लगता है कि
किनारा पा गए
जीने को दो पल की ही थी
ज़िन्दगी मेरी
जिन पलों में हम
तेरा साथ पा गए
———————————
Best shayari in hindi
होश अब कहां है हमे
की तेरे आने भर से
बेचैनी बढ़ जाती है
हमे आदत हो चली है तुम्हारी
तुम रूठ जाती हो तो
सांसें हमारी टूट सी जाती हैं
—————————–
तेरे आने की जबसे
उम्मीद जगी है
लगा जैसे मुझसे मेरी
तकदीर मिली है
जब से सुना
पास ही बरसात हुई है
लगा जैसे तेरी मेरी
फिर से मुलाकात हुई है
बहके बहके से फ़िर रहे हैं
मन ही मन चहक रहे हैं
की वो हमसे मिलने को
बेक़रार खड़ी हैं
इकरारे वफ़ा का दौर
भी शुरू हुआ
मोहब्बत का सिलसिला
किस्मत से हमे भी क़ुबूल हुआ
Baat ye nahi ki
Kitni khubsoorat ho tu.
Baat to ye hai ki
Hamare dil me basi
Us khuda ki murat ho tum
———————————–
Tamanna tumhari bhi rahi hogi
Kisi aise se dil lagayenge
Ki duniya waale dekhate reh jaayenge
Shayad isi khatir
Hum is zameen par aaye ki mohabbat me tu.hari
Hum khud hi ko badnaam kar jayenge
————————————
Bas kar ae dilruba
Itna bhi naa rooth ki
Hamari saansein hi ruk jaayein
Badi nazuk dor se bandhe hain hum
Darte hain kahin ek duje se aage baa nikal jaayein
—————————————-
Tere pyaar me doobe hain is qadar ki
Beech bhanwar me fanse hain
Phir bhi lagta hai ki
Kinara pa gaye
Jeene ko do pal ki hi thi
Zindagi meri
Jin palon me hum
Tere saath pa gaye
—————————————
Hosh ab kahaan hai hame ki tere aane bhar se bechaini badh jaati hai
Hame aadat ho chali hai tumhari tum rooth jaati ho to saansein hamari toot si jaati hain
————————————–
Tere aane ki jab se ummeed jagi hai
Laga jaise mujhse meri
Taqdeer mili hai
Jab se suna
Paas hi barsaat huyi hai
Laga jaise teri meri
Phir se mulaqaat huyi hai
Behake behake se phir rahe hain
Man hi man chechak rahe hain
Ki wo hamse milne ko beqaraar khadi hain
Iqraare wafaa ka daur
Bhi shuru hua
Mohabbat ka silsila
Kismat se hame bhi qubool hua
Hello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →